बांका, मई 5 -- बांका, निज प्रतिनिधि। हाल के कुछ वर्षों से बांका जिले के कृषि परिदृश्य में साकारात्मक बदलाव आया है। पारंपरिक रूप से धान और गेहूं की खेती पर निर्भर रहने वाले क्षेत्र के किसान अब गरमा फसल की खेती की ओर भी तेजी से अपने कदम बढा रहे हैं। यही वजह है कि इस गरमा सीजन के लिए जिले को 19 हजार 533 हेक्टेयर भूमि में गरमा फसल की खेती का लक्ष्य दिया गया है। इस योजना में सबसे अधिक जोर दलहन और मक्का की खेती पर दिया गया है, जो जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में मील का पत्थर साबित होगा। कृषि विभाग की ओर से किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बडा कदम उठाया गया है। बांका जिला मूंग के उत्पादन का केंद्र बनने की राह पर अग्रसर है। जिससे कुल लक्ष्य का एक बडा हिस्सा, यानी 13 हजार 560 हेक्टेयर भूमि केवल मूंग की खेती के लिए आवंटित किय...