बलरामपुर, मार्च 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 20 से 27 मार्च के बीच तीन चरणों में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान कुल 400 जोड़ों का विवाह कराया जाएगा, जबकि कार्यक्रमों में लगभग 450 जोड़ों को आमंत्रित किया गया है। इससे पहले समाज कल्याण विभाग द्वारा 494 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है। अधिक आवेदन प्राप्त होने पर अतिरिक्त प्रस्ताव भेजा गया था, जिसके बाद 400 और जोड़ों के विवाह की स्वीकृति मिली। पहला समारोह 20 मार्च को तुलसीपुर में आयोजित होगा, जिसमें तुलसीपुर, गैसड़ी और पचपेड़वा क्षेत्र के जोड़े शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के लिए जिला विकास अधिकारी कमलेश सोनी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। दूसरा आयोजन 23 मार्च को उतरौला में होगा, जहां उतरौला, रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग और श्र...