जिले में 20 प्रतिशत खेतों में धान की रोपाई
पूर्णिया, जुलाई 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में लगातार हो रही मानसून की बारिश ने धान की खेती को नई गति दे दी है। बरसात होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। जिले में 20 प्रतिशत से अधिक कृषि भूमि पर धान की रोपाई पूरी हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों तक कमजोर मानसून के कारण किसान पंपसेट के सहारे खेत तैयार कर रहे थे, लेकिन अब लगातार रिमझिम झमाझम बारिश से धान रोपनी का काम तेजी से बढ़ रहा है। कृषि विभाग के अनुसार इस वर्ष पूर्णिया जिले में लगभग एक लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- Katihar News: बारिश से खेतों में बढ़ी नमी, धान रोपनी को मिली रफ्तार मौसम अनुकूल रहने पर अगले दो से तीन सप्ताह में रोपाई का प्रतिशत तेजी से बढ़ने की उम्मीद है। कृषि विभाग किसानों को समय पर रोपाई, संतुलित उर्वरक के प्रयोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.