मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मॉडल अस्पताल परिसर में शनिवार को परिवार नियोजन मेला सह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) रेहान अशरफ ने संयुक्त रूप से किया। मिशन परिवार विकास अभियान 20 मार्च तक जिले में चलाया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बाल विकास परियोजना, विकास मित्र, नेहरू युवा केंद्र व जीविका समूहों को भी इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए कहा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक परिवार नियोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे। सिविल सर्जन डॉ. सुधीर ने परिवार नियोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छोट...