बुलंदशहर, मई 23 -- उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित भर्ती परीक्षा को लेकर जिले में तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिले में परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और नकल विहीन तरीके से संपन्न कराने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। आगामी 8, 9 और 10 जून को प्रस्तावित इस परीक्षा के लिए जिले भर में करीब 20 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। तीन दिन तक छह पालियों में लिखित परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर पुलिस भर्ती र्ग्ड से गाइड लाइन जारी हो गई है। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भौतिक सत्यापन और सुरक्षा व्यवस्थाओं का खाका तैयार करना शुरू कर दिया है। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने गत दिनों केंद्रों का ब्यौरा मांगा था। डीआईओएस ने गत दिनों 20 कॉलेजों को क...