वाराणसी, जून 28 -- वाराणसी। शिवपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में रविवार को आयोजित बूथ दिवस से बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू हुआ। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजय गुप्ता और सीएमओ डॉ मुकेश कुमार ने बच्चों को ड्रॉप पिलाकर इसका शुभारंभ किया। अभियान के तहत एक दिन में 1805 बूथों पर 2,85,356 बच्चों को दवा पिलाई गई। शहर के 706 बूथों पर 80,135 और गांवों के 1099 बूथों पर 2,05,221 बच्चों को वैक्सीन पिलाई गई। 29 जून से 03 जुलाई तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। इस दौरान छूटे बच्चों को 06 जुलाई को वैक्सीन पिलाई जाएगी। अभियान के तहत जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के 5,44,106 बच्चों को वैक्सीन पिलाने का लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पौने तीन लाख बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाई राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ....