बरेली, मार्च 15 -- जिले के सभी 16 विकास खंडों में रविवार को 'नवभारत साक्षरता कार्यक्रम' के अंतर्गत मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होने वाली इस परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 198 परीक्षा केंद्र बनाए गए है, जहां 1519 गैर-साक्षर अभ्यर्थियों ने अपनी बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान का प्रदर्शन करने के लिए पंजीकरण कराया हुआ है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य 15 वर्ष से अधिक आयु के उन लोगों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है, जो किन्हीं कारणों से औपचारिक शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके। परीक्षा की शुचिता और व्यवस्थाओं को परखने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. बिनीता ने विभिन्न केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. बिनीता ने केंद्र व्यवस्थापकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.