छपरा, फरवरी 6 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। मृदा स्वास्थ्य उर्वरता प्रबंधन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने की। इसमें जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (रसायन), मिट्टी जांच प्रयोगशाला सहित कृषि विभाग से जुड़े सभी संबंधित पदाधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में सहायक निदेशक, रसायन द्वारा जानकारी दी गई कि मकेर प्रखंड में पूर्व से ही मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित है। इसके अतिरिक्त जिले के शेष 19 प्रखंडों में मिट्टी जांच प्रयोगशाला स्थापित की जानी है, जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। प्रयोगशाला स्थापना के लिए इन 19 प्रखंडों से कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 19 का चयन किया जाना है। इसी उद्देश्य से जिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.