मऊ, जून 2 -- मऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन से जुड़ी टीजीटी परीक्षा को सकुशल और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। यह परीक्षा तीन यानी आज और कल चार जून को जिले के 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। दो दिन में चार पालियों में होने वाली परीक्षा में कुल 29297 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा वायसयुक्त सीसी कैमरे की कड़ी निगरानी में होगी। वहीं जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों नकल विहीन पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिए है। इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए प्रशिक्षित स्नातक शिक्षकों (टीजीटी) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा जिले के 19 कॉलेजों में होगी। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों ...