मुरादाबाद, फरवरी 17 -- जिले में मंगलवार से 18 केंद्रों पर सीबीएसई परीक्षाएं शुरु हो गई हैं। परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह और आत्मविश्वास का माहौल देखने को मिल रहा है। 10वीं कक्षा में 5,445 तथा 12वीं कक्षा में 4,898 परीक्षार्थियों सहित कुल 10,343 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित है। पहले दिन 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की गणित (मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड एवं बेसिक) की परीक्षा आयोजित की जा रही है। वहीं, 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए बायोटेक्नोलॉजी तथा शॉर्टहैंड (हिंदी व अंग्रेजी) विषयों की परीक्षा है। केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और जांच के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.