जिले में 18,287 गैर-मजरूआ प्लॉटों की खरीद-बिक्री पर रोक पेज तीन की लीड- जिले में 18,287 गैर-मजरुआ प्लॉटों की खरीद-बिक्री पर रोक
मुंगेर, जून 10 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार ने गैर-मजरुआ जमीनों की अवैध खरीद-बिक्री पर रोक लगाने की दिशा में सख्ती बढ़ा दी है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य भर में गैर-मजरुआ आम, गैर-मजरुआ खास तथा भू-अर्जन से संबंधित जमीनों की पहचान कर उन्हें रोक सूची में शामिल किया है। इसी कड़ी में मुंगेर जिले के 18,287 प्लॉटों को चिन्हित कर उनकी सूची निबंधन विभाग को भेज दी गई है। इन जमीनों की खरीद-बिक्री, रजिस्ट्री अथवा हस्तांतरण पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। सूत्रों के अनुसार गैर-मजरुआ जमीनें सरकारी संपत्ति की श्रेणी में आती हैं, जिनकी खरीद-बिक्री कानूनन मान्य नहीं है। इसके बावजूद कई स्थानों पर ऐसी जमीनों के हस्तांतरण की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसे रोकने के लिए सरकार ने तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर निगरानी बढ़ाई है। इस व्यवस्था क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.