जिले में 17 हजार निरक्षर बनेंगे साक्षर
सिद्धार्थ, मई 27 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में निरक्षरता उन्मूलन के लिए बड़े स्तर पर विशेष साक्षरता अभियान चलाने की तैयारी शुरू हो गई है। इस अभियान के तहत जिले में 17 हजार निरक्षर व्यक्तियों को साक्षर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए सबसे पहले व्यापक स्तर पर सर्वे कर निरक्षर व्यक्तियों का चिन्हांकन किया जाएगा, ताकि उन्हें शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रभावी योजना बनाई जा सके।
शिक्षा मित्रों की भूमिका बेसिक शिक्षा विभाग इस अभियान को चरणबद्ध तरीके से संचालित करेगा। प्रारंभिक चरण में शिक्षा मित्रों के माध्यम से गांव-गांव और घर-घर जाकर ऐसे लोगों की पहचान की जाएगी, जो अब तक पढ़ने-लिखने से वंचित हैं। शिक्षामित्र संबंधित क्षेत्रों में सर्वे कर निरक्षरों का विवरण तैयार करेंगे, जिसके आधार पर विभाग आगे की कार्ययोजना को अंति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.