महाराजगंज, मई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मानसून सत्र व संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने जिले के 164 किमी लंबे तटबंधों की जांच के लिए 20 जिला स्तरीय अधिकारियों को तैनात किया है। डीएम ने सभी अधिकारियों को तटबंधों की मौजूदा हालत की विस्तृत आख्या तीन दिन के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार बंधों का निरीक्षण कर कटान स्थल, रेनकट व रैटहोल का स्थान (किमी में) चिन्हित करते हुए रिपोर्ट देनी है। इसके लिए एसडीएम सदर जितेंद्र कुमार, एसडीएम फरेन्दा शैलेन्द्र गौतम, एसडीएम नौतनवां नवीन कुमार व एसडीएम निचलौल सिद्धार्थ गुप्ता समेत तहसीलदार व खंड विकास अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

एडीएम का आदेश एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार ने कहा आवंटित तटबंधों के कटान स्थ...