मधुबनी, मार्च 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में मध्यमा परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा 16 मार्च से शुरू होकर 19 मार्च तक चलेगी। इस दौरान जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी। डीएम आनंद शर्मा और पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने संयुक्त आदेश जारी कर परीक्षा से जुड़े सभी दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जिसमें बताया गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिला प्रशासन के अनुसार इस वर्ष मध्यमा परीक्षा में कुल 2478 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का पहला सत्र सुबह 9:45 बजे से दोपहर 01 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर ...