मुजफ्फरपुर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ) प्रतियोगिता परीक्षा मुजफ्फरपुर में 16 केंद्रों पर होगी। परीक्षा में 9396 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा का आयोजन तीन चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण की परीक्षा 14 व 15 अप्रैल को, द्वितीय चरण 17 व 18 अप्रैल को तथा तृतीय चरण 20 व 21 अप्रैल को संपन्न होगी। प्रत्येक दिन परीक्षा दो पालियों में होगी।प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10 से 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटे पूर्व तक ही केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। परीक्षा के सफल संचालन को लेकर शनिवार को डीएम सुब्रत कुमार सेन और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने अधिकारियों को...