मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी। कृषि उत्पादन सहयोग समिति (पैक्स) का चुनाव जिले के करीब 150 बूथों पर 18 मार्च को होगा। इसको लेकर दूसरे चरण का प्रशिक्षण मंगलवार को महंत युगल नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय शंभुआड़ में आयोजित हुआ। मुख्य प्रशिक्षक आफाक अहमद एवं वरीय प्रशिक्षक डॉ शैलेंद्र कुमार घोष ने कहा कि 150 बूथों पर पैक्स चुनाव होना है। चुनाव में पीठासीन पदाधिकारियो की भूमिका महत्वपूर्ण है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए लाल रंग का मतपत्र होगा। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन जाति के मतपत्र का रंग नीला होगा। अत्यंत पिछड़ा वर्ग का मतपत्र सफेद रंग का, पिछड़ा वर्ग का हरा रंग का मतपत्र एवं सामान्य वर्ग के लिए नारंगी रंग का मतपत्र होगा। मतदान सुबह 7 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.