कटिहार, अगस्त 3 -- कटिहार, वरीय संवाददाता । 'नशा मुक्त युवा-विकसित भारत' अभियान के तहत रविवार को जिले में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। माय भारत, कटिहार की ओर से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जिले के सभी प्रखंडों और शैक्षणिक संस्थानों में हुए आयोजनों में 15 हजार से अधिक युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ ली। यह अभियान युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ज राष्ट्रव्यापी जन अभियान का हिस्सा है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कटिहार विधायक तारकिशोर प्रसाद, जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी, उप विकास आयुक्त अमित कुमार, वरीय उप समाहर्ता नैमिष कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चौधरी तथा माय भारत के जिला युवा अधिकारी नीरज झा मौजूद रहे। कार्यक्रम में 500 से अधिक युवाओं ने नश...