बेगुसराय, जून 14 -- सिंघौल, निज संवाददाता। आत्मा परियोजना निदेशक सह जिला कृषि अधिकारी अभिषेक रंजन की ओर से जारी पत्र के अनुसार जिले की सभी पंचायतों में शारदीय (खरीफ) मौसम में कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान-2026 का आयोजन किया जाना है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 22 तक सभी प्रखंड मुख्यालयों में खरीफ महाभियान किसानों को जानकारी देने के लिए आयोजन इस आयोजन के द्वारा किसानों को कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विशेषज्ञों, कृषि प्रसार अधिकारी एवं कर्मियों के माध्यम से कृषि एवं सम्बद्ध विभाग की योजनाओं एवं आधुनिक तकनीक से खेती की जानकारी दी जाएगी। प्रत्येक कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान में प्रखंड से संबंधित, पंचायत में संबंधित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक एवं किसान सलाहकार की उपस्थिति अनिवार्य होगी एवं इनके द्वारा...