शामली, मार्च 6 -- जिले में साक्षरता दर बढ़ाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 मार्च को 1114 बुजुर्ग साक्षरता परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में वे बुजुर्ग शामिल होंगे जिन्हें पिछले कुछ महीनों से वालिंटर्स पढ़ा रहे हैं। जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के सहयोग से चल रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे बुजुर्गों को पढ़ना-लिखना सिखाना है, जो किसी कारणवश बचपन में शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके थे। वालिंटर्स और अनुदेशक गांव-गांव जाकर बुजुर्गों को अक्षर ज्ञान, गणना और दैनिक जीवन में उपयोगी पढ़ाई का प्रशिक्षण दे रहे हैं। जहां बुजुर्ग सरल प्रश्नों के माध्यम से अपनी सीख का प्रदर्शन करेंगे। परीक्षा पूरी होने के बाद सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस पहल से न केवल बुजुर्गों में आत्मविश्वास बढ़ा है, बल...