नोएडा, अप्रैल 25 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। होमगार्ड परीक्षा के लिए जिले में 15 केंद्र बनाए गए हैं। लगातार तीन दिन तक चलने वाली इस परीक्षा के पहले दिन शनिवार को जिलाधिकारी ने मेधा रूपम साकीपुर स्थित नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज साकीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के तत्वावधान में 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न कराई जा रही है। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर सीसीटीवी कंट्रोल रूम, परीक्षा कक्ष, अभ्यर्थियों की प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन आदि मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए लगाए जैमर, सीसीटीवी से निगरानी यह भी पढ़ें- होमगार्ड परीक्षा: 10 केंद्रों पर क...