गढ़वा, नवम्बर 25 -- गढ़वा, हिटी। जिलांतर्गत विभिन्न प्रखंडों में सरकार के निर्देश के बाद भी अबतक धानक्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों को नुकसान हो रहा है। वहीं किसान विवश होकर बिचौलिए के हाथों कम दाम पर धान बेचने के लिए मजबूर हैं। इस कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल खेतों में तैयार धान की फसल की कटनी का काम भी चल रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर किसान धान की बिक्री कर रबी फसल की बुआई की तैयारी में लग गए हैं। धानक्रय केंद्र नहीं खुलने से किसानों से औने-पौने दाम पर धान की खरीदारी करने के लिए बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 13 हजार 786 निबंधित किसान हैं। पिछले साल उनमें से 3647 किसानों ने करीब 60 से अधिक धानक्रय केद्रों पर अपने-अपने धान की बिक्री की थी। जिलांतर्गत मेराल प्रखंड के किसान धानक्रय केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.