जिले में 1428 विद्यालयों में आयोजित हुआ एफएलएन मूल्यांकन
बेगुसराय, मई 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला प्रशासन एवं ओपन लिंक्स फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जिले के सभी प्रखंडों में 25 एवं 26 मई को कक्षा 2 से 5 तक के बच्चों के लिए बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इसमें जिले के कुल 1428 विद्यालयों के लगभग 1.80 लाख से अधिक बच्चों को शामिल किया गया। यह एक बेसलाइन असेसमेंट था। इसका उद्देश्य बच्चों की वर्तमान सीखने की स्थिति को समझना एवं उसके आधार पर आगे की शैक्षणिक रणनीति तैयार करना है। मूल्यांकन प्रक्रिया ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की गई। इसे बच्चों के लर्निंग आउटकम को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया। इस मूल्यांकन से शिक्षकों को अपने वर्ग के बच्चों की वास्तविक सीखने की क्षमता एवं स्तर को समझने में सहायता मिलेगी। इसके आधार पर शिक्षक आगे की शिक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.