हाजीपुर, जुलाई 12 -- बीते कुछ दिनों से आसमान में बादल छाए रहने एवं बीच बीच में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। रविवार को दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। बीच-बीच में धूप खिली, लेकिन बादलों की लुका-छिपी भी चलती रही। इससे वातावरण पुन: सामान्य हो गया। रुक-रुककर हो रही बारिश शनिवार को भी जारी रही थी। रविवार को आसमान में बादल छाएं रहे, लेकिन उमस बनी रही।

मौसम पूर्वानुमान मौसम विभाग के द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुककर हल्की बारिश होती रहेगी। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 32.7 एवं 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की औसत गति 6.2 5 किमी प्रति घंटा रही। शनिवार की सुबह की तापमान ...