नवादा, अप्रैल 21 -- नवादा जिले के कृषि परिदृश्य में हालिया दिनों एक सकारात्मक बदलाव की लहर देखी जा रही है। पारंपरिक रूप से धान और गेहूं की खेती पर निर्भर रहने वाले जिले के किसान अब गरमा खेती की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। यही कारण है कि इस बार नवादा जिले में गरमा 2026 सीजन के लिए सभी 14 प्रखंडों में कुल 13,843.321 हेक्टेयर भूमि पर विभिन्न फसलों के आच्छादन का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में सबसे अधिक जोर दलहन और मक्का की खेती पर दिया गया है, जो जिले की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यत: किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम जिला कृषि विभाग द्वारा उठाया गया है। जिला कृषि पदाधिकारी अजीत प्रकाश ने बताया कि नवादा जिला मूंग के उत्पादन का बड़ा केंद्र बनने की राह पर है। कुल लक्ष्य का एक बड़ा हिस्सा, यानी 10,953...