सिद्धार्थ, मार्च 7 -- सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 13 मार्च को विकास भवन के सभाकक्ष में उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग चारु चौधरी की अध्यक्षता में महिला सुरक्षा एवं अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर विशेष जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उत्पीड़न की घटनाओं की रोकथाम, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाना तथा महिलाओं से जुड़े मामलों की प्रभावी ढंग से समीक्षा करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...