खगडि़या, अगस्त 21 -- खगड़िया, विधि सवंवाददाता राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया द्वारा आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में किया जाएगा। उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार खगड़िया के सचिव चंदन कुमार ने शुक्रवार को बताया कि आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार राजेश कुमार बच्चन के निर्देश पर सभी विभागों के पदाधिकारी, बैंक के शाखा प्रबंधक एवं न्यायिक पदाधिकारीगण की लगातार बैठकें आयोजित अधिक से अधिक वादों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया जा रहा है। राष्ट...