मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 18 -- मुजफ्फरनगर में बढ़ते कोहरे और ठंड को देखते हुए प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। सभी बोर्ड के विद्यालय अब सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच संचालित होंगे। गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश श्रीवास ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सहित सभी बोर्ड के कक्षा छह से 12वीं तक के विद्यालयों का समय भी बदल दिया है। अब इन कक्षाओं का संचालन भी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा। डीएम उमेश कुमार के निर्देश पर यह आदेश हुआ है। प्रशासन के इस निर्णय से ठंड और कोहरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और छात्रों का स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा। जिला प्रशासन ने आदेश का पालन नहीं करने वाले स्कूलों को नोटिस भेजकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए ।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.