प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज। जिले में पुल और पुलिया के निर्माण कार्यों के लिए राज्यपाल में अपनी स्वीकृति दे दी है। गंगापार और यमुनापार के दस मार्गों पर बारह करोड़ से अधिक की राशि से निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिसका प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी की ओर से मुख्यालय को छह महीने भेजा गया था। बजट आवंटित किए जाने के बाद विभाग ने दस दिनों के भीतर टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई है। इन मार्गों पर कराए जाएंगे कार्य-महरौड़ा छीतेमऊ मार्ग से अलावलपुर मार्ग पर आरसीसी पुलिया व पहुंच मार्ग, लागत 76.49 लाख रुपये।-प्रतापपुर के ग्राम बघेड़ी में सरजूपट्टी व भेलखा अनुसूचित बस्ती मध्य वरुणा नदी पर पुल व पहुंच मार्ग, लागत 439.70 लाख रुपये।-पृथ्वीपुर से लाक्षागृह संपर्क मार्ग पर आरसीसी लद्यु सेतु का निर्माण, लागत 83.34 लाख रुपये।-सिरखिड़ी संपर्क मार्ग के तीन...