पूर्णिया, मई 18 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता।उप विकास आयुक्त सह प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनि कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक महानंदा सभागार में की गई। बैठक में विधायक सदर विजय खेमका, रूपौली विधायक कलाधर मंडल, कसबा के विधायक नितेश कुमार सिंह, सासंद प्रतिनिधि, अमौर व बायसी विधायक के प्रतिनिधि, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जिले में 119421 हेक्टेयर में खरीफ की फसलें, खाद की नहीं कोई कमीउर्वरक की स्थिति जिला कृषि पदाधिकारी हरिद्वार प्रसाद चौरसिया द्वारा बताया गया कि खरीफ 2026 में कुल संभावित आच्छादित रकवा 119421 हेक्टेयर है, जिसमें धान 108024 हेक्टेयर, खरीफ मक्का 4014, अन्य फसल 7382 हेक्टेयर है। वर्तमान में पूर्णिया जिला में यूरिया 11676.55...