फिरोजाबाद, दिसम्बर 14 -- नवजात शिशुओं को पोलियो की दवा का सेवन करने के साथ ही पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ हुआ। सामुदायिक चिकित्सा केंद्र धनपुरा पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर रामबदन राम ने बच्चों को दवा पिलाई। जनपदभर में नौनिहालों को पोलियो की खुराक देने के लिए 1170 बूथों को बनाया था। अभियान के पहले दिन ही लाखों बच्चों को दवा का सेवन कराया। रविवार को सभी बूथों पर बच्चों को दवा पिलाने का कार्य शुरू कर दिया। सुबह मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने धनपुरा सामुदायिक चिकित्सा केंद्र पहुंचकर एक बच्चे को दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...