भदोही, दिसम्बर 13 -- ज्ञानपुर, संवाददता। जिले के कुल 11 केंद्रों पर जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई। प्रवेश परीक्षा में कुल 4261 बच्चे पंजीकृत हैं। परीक्षा को लेकर हर केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम बना रहा। गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही बच्चों को अंदर जाने की अनुमति मिली। परीक्षा में शामिल हर विद्यार्थियों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर पड़ी थी। प्रवेश परीक्षा की तैयारी शुक्रवार की शाम ही पूर्ण कर ली गई थी। निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे ही प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई थी। नामित अधिकारियों की निगरानी परीक्षा केंद्रों पर बनी रही। 11 केंद्रों पर केंद्र स्तर पर पर्यवेक्षक एवं कुल 203 कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती हुई है। विभागीय स्तर से परीक्षा को कड़ाई संग सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न कराया जाएगा। जवाहर नवोदय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.