सिद्धार्थ, सितम्बर 7 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। बेसिक शिक्षा विभाग के जर्जर और पुराने भवनों की सूरत बदलने की कवायद तेज हो गई है। जिले में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय भवनों के निर्माण, अतिरिक्त कक्षा-कक्ष (एसीआर), दिव्यांग शौचालय और बीआरसी इटवा भवन के पुनर्निर्माण सहित विभिन्न कार्य कराए जाएंगे। योजना के तहत 55 परिषदीय विद्यालयों में नए भवनों का निर्माण प्रस्तावित है। इससे लंबे समय से जर्जर भवनों में पढ़ाई कर रहे हजारों बच्चों को सुरक्षित छत मिलने की उम्मीद है। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: जिले के 17 स्कूलों के पूराने भवनों की होगी मरम्मत, नए भी बनेंगेविद्यालय भवनों की स्थिति परिषदीय विद्यालयों के पुराने और जर्जर भवनों को लेकर लंबे समय से खतरा बना हुआ था। बारिश के मौसम में छत से पानी टपकने, दीवारों में दरार और भवन के कमजोर...