रुद्रपुर, अप्रैल 19 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। एसएसपी ने लंबे समय से एक ही थाने में जमे पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जिले के विभिन्न कोतवाली, थाने और चौकियों में तैनात 107 कांस्टेबलों का तबादला किया गया है। साथ ही तत्काल नवीन तैनाती स्थल में कार्यभार लेने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से कार्यप्रणाली में आने वाली शिथिलता को दूर करने के लिए यह स्थानांतरण आवश्यक थे। इससे पुलिसिंग में पारदर्शिता आएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...