छपरा, अप्रैल 24 -- छपरा l नशा मुक्त सारण अभियान के तहत पुलिस शराब बेचने और पीने के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर कुल 1063.84 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 326.35 लीटर देसी शराब और 737.35 लीटर विदेशी शराब शामिल है, जो बड़े पैमाने पर अवैध रूप से संग्रहित व परिवहन की जा रही थी। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 09 शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया, जो इस अवैध धंधे में सक्रिय रूप से संलिप्त पाए गए। छापेमारी के दौरान चार मोटरसाइकिल, दो अन्य चारपहिया वाहन, एक कार व एक मोबाइल फोन भी बरामद कर जब्त किया गया है, जिन्हें अवैध गतिविधियों में उपयोग किया जा रहा था। एसएसपी ने सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं छपरा, हमारे संवाददाता l जिले के पुलिस केंद्र में शुक्रवार को वरीय 'लाइन डे' का आयोजन किया। वरीय पुलिस अध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.