जिले में 101 फीसदी धान का बिचड़ा लगा, रोपनी की रफ्तार धीमी
गया, जुलाई 23 -- गया जिले में खरीफ मौसम के दौरान धान की खेती को लेकर कृषि विभाग के लिए राहत भरी खबर है। जिले में धान का बिचड़ा (नर्सरी) लगाने का लक्ष्य 101 फीसदी से अधिक पूरा कर लिया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार निर्धारित 18 हजार 249.27 हेक्टेयर के मुकाबले 18 हजार 250.57 हेक्टेयर क्षेत्र में धान का बिचड़ा लगा है। हालांकि पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण अब तक धान की रोपनी अपेक्षित गति नहीं पकड़ सकी है। जिले में इस वर्ष करीब 1.82 लाख हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लेकिन अब तक करीब आठ हजार हेक्टेयर में ही रोपनी हो पाई है। जिले में चार दिनों से अच्छी वर्षा के बाद किसानों में खुशी है। खेतों में पर्याप्त नमी आने से किसान अब तेजी से धान की रोपनी की तैयारी में जुट गए हैं। कृषि विभाग का भी मानना है कि यदि आने वाले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.