प्रयागराज, मार्च 6 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिले में निराश्रित महिलाओं को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से संचालित निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक ही 10 हजार से अधिक नई निराश्रित महिलाओं को योजना से जोड़ा गया है। इसके साथ ही जिले में अब कुल एक लाख तीन हजार से अधिक निराश्रित महिलाओं को पेंशन का लाभ मिल रहा है। वहीं पहले 93 हजार निराश्रित महिलाओं को पेंशन मिल रही थी।महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे उन्हें दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।पेंशन की राशि वर्ष में चार किस्तों क...