औरंगाबाद, मई 30 -- नेशनल हाईवे को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद जिला राजमार्ग टास्क फोर्स का हुआ है गठन शुरू हुई है कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने से लेकर अवैध पार्किंग पर होगी कार्रवाई फोटो- 30 मई एयूआर 52 कैप्शन- औरंगाबाद के चतरा मोड़ के समीप चारा लाद कर ले जा रही गाड़ी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि औरंगाबाद जिले में 10 सालों में सड़क दुर्घटनाओं में ढाई हजार लोगों की मौत हो गई वहीं घायलों की संख्या भी हजारों में है। सड़क दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या और विभिन्न तरह की हो रही परेशानी को देखकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राजमार्ग सुरक्षा टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। इसमें डीएम को अध्यक्ष बनाया गया है जबकि सदस्य के रूप में एसपी, डीडीसी, सिविल सर्जन, डीटीओ, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एसडीओ, एसडीपीओ, यातायात डीएसपी, डीएसपी मुख्यालय, प...