गुमला, जुलाई 8 -- गुमला। कल्याण विभाग की निःशुल्क साइकिल योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 1,223 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरित की गई है। जिला स्तरीय समिति ने 9,417 साइकिलों के वितरण को स्वीकृति दी है, जिसके विरुद्ध अब तक 6,370 साइकिलें जिले को प्राप्त हुई हैं। इनमें 1,928 साइकिलों की फिटिंग पूरी कर ली गई है। अब तक बिशुनपुर में 89, गुमला में 591, घाघरा में 311, रायडीह में 62 तथा सिसई में 170 विद्यार्थियों को साइकिल दी गई है। जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि शेष साइकिलों की फिटिंग और वितरण कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण उपायुक्त दिलेश्वर महत्तो ने सभी पात्र विद्यार्थियों तक निर्धारित समय सीमा में योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया है। यह भी...