जिले में 07 से 26 सितंबर तक चलेगा मिशन परिवार विकास अभियान
किशनगंज, सितम्बर 9 -- किशनगंज, निज संवाददाता। परिवार नियोजन केवल बच्चों की संख्या तय करने का विषय नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ परिवार, सुरक्षित मातृत्व, बच्चों के बेहतर भविष्य और मजबूत अर्थव्यवस्था की आधारशिला है। जब दंपती अपनी इच्छा और परिस्थितियों के अनुरूप परिवार का आकार तय कर पाते हैं तथा बच्चों के जन्म के बीच उचित अंतराल रखते हैं, तो मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल संभव होती है। इसका सीधा संबंध सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) से भी है। विशेष रूप से बेहतर स्वास्थ्य एवं कल्याण, लैंगिक समानता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, गरीबी में कमी और असमानता घटाने जैसे लक्ष्यों की प्राप्ति में परिवार नियोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी व्यापक उद्देश्य के साथ जिले में मिशन परिवार विकास अभियान 2026 संचालित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज : 07 स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.