हाजीपुर, अप्रैल 2 -- जिला प्रशासन ने की नागरिकों से सहयोग की अपील भारत की जनगणना-2027 को लेकर डीएम वैशाली ने की आमजन से सहयोग की अपील, तिथियां एवं अधिनियम की दी जानकारी हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन ने भारत की जनगणना-2027 के सफल संचालन को लेकर जिले के सभी नागरिकों से जनगणना कार्य में पूर्ण सहयोग करने की अपील की है। डीएम वर्षा सिंह ने कहा कि जनगणना जनकल्याण की योजनाओं का आधार है। इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर सरकार विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण करती है। यह कार्य जनगणना अधिनियम, 1948 ( सेंसस Act, 1948) सेंसेस Rules, 1990 के प्रावधानों के तहत कराया जा रहा है। बताया गया कि जनगणना कार्य के प्रथम चरण अंतर्गत दो कार्य संपन्न किया जाएगा। पहला कार्य है स्वगणना, इसके अंतर्गत 17 अप्रैल से 1 मई तक सभी नागरिकों को सुविधा दी गई है ...