किशनगंज, मार्च 3 -- किशनगंज। संवाददाता जिला पदाधिकारी विशाल राज एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में होली पर्व, 2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण हेतु समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में प्रतिनियुक्त सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ ब्रीफिंग बैठक आयोजित की गई। बैठक में अवगत कराया गया कि इस वर्ष होली पर्व 04 मार्च को मनाया जाएगा, जबकि 02.03.2026 एवं 03.03.2026 की रात्रि में होलिका दहन संपन्न होगा। पर्व के मद्देनज़र जिले के चिन्हित स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। दंगा निरोधी दस्ता को 24 घंटे सतत रूप से तैयार रहने का निर्देश दिया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को ड्यूटी अवधि में अनिवार्य रूप से वर्दी में रहने तथा ड्यूटी के दौरान होली न खेलने का सख्त न...