मेरठ, अप्रैल 11 -- डॉ. हैनीमैन के जन्मदिवस के अवसर पर मेरठ होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ने शुक्रवार को विश्व होमियोपैथिक दिवस डॉ. हैनीमैन कॉम्प्लेक्स, नई सड़क शात्रीनगर में धूम धाम से बनाया गया। मुख्य अतिथि कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिला होमियोपैथिक अधिकारी डॉ. टैगोर निम्मी, कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ. सतीश चंद्र शर्मा रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती डॉ. हैनीमैन के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया। विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि में होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण एवं फंड आवंटन के लिए प्रदेश सरकार के उच्च नेतृत्व से बात करेंगे। जिले में होमियोपैथी चिकित्सा महाविद्यालय की जल्द से जल्द स्थापना हो। जिला होमियोपैथिक अधिकारी ने कहा कि होमियोपैथी अब सिर्फ दीर्घ कालिक बीमारियों में ही नहीं बल्कि त्वरित रोग ( एक्यूट बी...