जिले में होगी होमगार्ड परीक्षा, 10 केंद्र बनाए गए
अमरोहा, मार्च 29 -- जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 25, 26 और 27 अप्रैल को परीक्षा आयोजित होगी। इस परीक्षा में जिले के कई हजार युवा शामिल होंगे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित कर दिए हैं। शासन के निर्देश पर इन केंद्रों को तैयार किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने एकेके इंटर कॉलेज, भगवत सरन इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जेएस हिन्दू इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, आईएम कॉलेज, जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए, जेएस हिन्दू पीजी कॉलेज ब्लॉक-बी, कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज तथा सिख इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र के रूप में चिंहित किया है। सभी केंद्रों पर साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.