मऊ, अक्टूबर 6 -- मऊ, संवाददाता। यूपीएसएसएसी उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हत परीक्षा यानि पीईटी को लेकर शासन ने ततैयारियां शुरू कर दी हैं। अक्तूबर माह में ही परीक्षा प्रस्तावित है तो आयोग ने केंद्र बनाने के लिए डीआईओएस से कॉलेजों की सूची मांगी है। विभाग द्वारा करीब 14 कॉलेजों का ब्यौरा आयोग को भेजा जाएगा और वहीं से केंद्रों की अंतिम सूची फाइनल होगी। केवल राजकीय और एडेड कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया जाएग। परीक्षा को लेकर आयोग से पूरी गाइड लाइन भी इसी माह में आने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष यपी पीईटी परीक्षा आयोजित कराई जाती है। प्रदेश के सभी जिलों में यह परीक्षा 23, 24 और 25 अक्तूबर को कराई जाएगी। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब आयोग ने परीक्षा कराने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया गया कि आयोग न...