सीवान, मार्च 31 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में खेल विभाग, बिहार सरकार व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना के तहत संचालित एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केन्द्रों में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के चयन के लिए हैंडबॉल, निशानेबाजी व हॉकी के लिए ट्रायल लिए जायेंगे। पीटीसी मैरवा धाम, विज्ञानानंद केन्द्रीय विद्यालय चनउर व प्रोजेक्ट कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज पंजवार ट्रायल 5, 8 व 16 अप्रैल को सुबह 9 बजे से अपराहृन 4 बजे तक होगा। चयन प्रक्रिया खेल विभाग, बिहार सरकार व बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के दिशा-निर्देशों के अनुसार संपन्न की जाएगी। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि, समय व स्थान पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार, ट्रायल में 12 से 14 आयु वर्ग के बालक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.