बहराइच, दिसम्बर 13 -- बहराइच, संवाददाता। सड़क दुर्घटनाओं में सबसे बड़ा कारण यातायात नियमों का पालन न होना है। हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रैफिक नियमों को दरकिनार करने से हर साल सैकड़ों लोग हादसे का शिकार बन जाते हैं। नाबालिग बच्चों के हाथों में वाहन देकर भी अभिभावक लापरवाही का परिचय देते हैं। जिस इलाके में पुलिस की जांच नहीं होती वहां हेलमेट भी सिर की बजाय हैंडल पर होता है। 90 फीसदी लोग बिना हेल्मेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से हर रोज किसी किसी के सिर से बाप का साया छिन रहा है, किसी का सुहाग मिट रहा है तो किसी की गोद सूनी हो रही है। इसका उदाहरण यातायात विभाग की ओर से की गई कार्रवाई से देखने को मिल रहा है। जिले में वनवे ट्रैफिक व्यवस्था का न होना भी दुर्घटनाओं का कारण है। सड़क मार्गों पर मनमाने तरीके से ओवरटेक करने की होड़ चालकों में रहती है...