जिले में हेपेटाइटिस जांच ठप, मरीजों की जान पर संकट
बदायूं, मई 20 -- जिले में हेपेटाइटिस-बी और सी की जांच व उपचार व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किट की किल्लत के कारण पिछले एक महीने से जिला अस्पताल में जांच बंद है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि जिला अस्पताल से सैंपल लेने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज और लखनऊ के केजीएमयू ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं। जांच सेवाएं ठप होने से जिले के लगभग चार हजार मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं और समय पर इलाज न मिलने से उनकी जान पर बन आई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, जिले में हेपेटाइटिस-बी और सी के चार हजार से अधिक मरीज पंजीकृत हैं। पहले जिला अस्पताल से संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ भेजे जाते थे। मगर अब किट न होने से केजीएमयू ने भी सैंपल लेने से साफ इनकार कर दिया है। शासन ने राजकीय मेडिकल कॉलेज को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.