बांदा, अगस्त 18 -- बांदा। जनपद में मंगलवार को भी 12 मिलीमीटर बारिश हुई। पूरे दिन रिमझिम बारिश की फुहारें गिरती रहीं। इससे सड़कों में कीचड़ व दलदल बना रहा। स्कूली बच्चे भींगते हुए स्कूलों से आए। वहीं लगातार बारिश से केन व यमुना सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। मंगलवार को शाम चार बजे केन नदी 98.0 व यमुना 90.87 मीटर पर रही। बाढ़ को देखते हुए एसडीएम ने पैलानी क्षेत्र के कई गांवों व नदियों का जायजा लिया। मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। वहीं ग्रामीण से उन्होंने सजग रहने को कहा। किसानों पर इस वर्ष मेघों की जमकर मेहरबानी हो रही है। सप्ताह भर से जनपद में कभी अधिक तो कभी रिमझिम बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नहीं थमी बाढ़ की रफ्तार, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता मंगलवार को भी सुबह से बादल छाए रहे और रिमझिम फुहारें गिरीं। दोपहर में क...