बांका, जून 3 -- बांका, निज प्रतिनिधि। सूबे में एक जून से 30 जून तक खेत बचाओ अभियान चलेगा। सोमवार से जिले में भी खेत बचाओ अभियान का आगाज हो गया है। इस अभियान के तहत किसानों को रासायनिक खाद के कम इस्तेमाल और जैविक खाद के उपयोग के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही इस अभियान में छूटे हुए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का लाभ दिलाया जायेगा। इस अभियान का मुख्य फोकस कम खाद, सही खाद और सही सलाह के सिद्धांत को हर खेत तक पहुंचाना है, जिससे रासायनिक उर्वरकों के असंतुलित उपयोग को रोका जा सके और खेती की लगात कम की जा सके। क्षेत्र के किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर ही संतुलित उर्वरक के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत हरी खाद, जैविक खेती और बायो-प्रोडक्ट के उपयोग को बडे पैमाने ...