मधुबनी, जुलाई 10 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। जिले में नेशनल हाईवे व स्टेट हाइवे के किनारे अवस्थित अस्पताल पीएम राहत स्कीम से इम्पैनल्ड होगा‌। सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों का वहां तत्काल मुफ्त में इलाज होगा। जिला परिवहन पदाधिकारी रामबाबू ने बताया कि प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत सड़क दुर्घटना में जख्मी लोगों का अधिकतम सात दिनों तक कैशलेश इलाज करने का प्रवधान है। पीएम राहत स्कीम से इम्पैनल्ड किसी भी अस्पताल में डेढ़ लाख तक का ईलाज सरकारी खर्च पर होगा। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य घायल लोगों को गोल्डन आवर में त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराकर जीवन बचाना है। उन्होंने कहा कि जिले में नेशनल हाईवे एवं स्टेट हाइवे किनारे स्थित इम्पैनल्ड अस्पतालों की सूची सिविल सर्जन कार्यालय से जारी होगा। सड़क हादसा में घायल लोगों का इलाज करने वाल...